मेरठ: मेरठ में वांछित बदमाश का फरसे के साथ वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
Meerut, Meerut | Apr 19, 2026 मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) परिसर में भगवान परशुराम जयंती यात्रा के दौरान फरसा लहराते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा युवक कुख्यात अपराधी नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल बताया जा रहा है, जो पिछले आठ महीनों से वांछित है। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।