नानपारा: नानपारा में झडपुर करने गई महिला बेहोशी की हालत में मिली, पति ने मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर, मामला दर्ज
नानपारा में झाड़-फूंक कराने गई एक महिला बेहोशी की हालत में मिली है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि झाड़-फूंक करने वाले दंपति ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना नानपारा थाना क्षेत्र के लखैहिया कलां गांव की है।