राठ: तख्तियां-बैनर लेकर ग्रामीणों ने राठ तहसील परिसर में किया विरोध प्रदर्शन, मंदिर की जमीन पर कब्जा का विरोध
Rath, Hamirpur | Jul 2, 2026 राठ तहसील परिसर में आज गुरुवार को श्यामला देवी सेवा समिति के बैनर तले दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि श्यामला देवी मंदिर की जमीन पर बड़ा गांव का निवासी एक दबंग व्यक्ति अवैध रूप से कब्जा कर कृषि कार्य कर रहा है। तथा अवैध वसूली को रोकने की मांग की है।