मंडी: मंडी जिला सुंदरनगर के राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले के समापन समारोह में मतदान महादान का दिया गया संदेश
Mandi, Mandi | Apr 19, 2024 मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम मंडी जिला के सुंदरनगर ने राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेले के समापन समारोह में मतदान महादान का संदेश दिया।मेले के समापन समारोह में एडीएम मंडी डॉ मदन कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा जवाहर पार्क मेला ग्राउंड में देवी-देवताओं के साथ आए देवलूओं सहित हजारों लोगों की उपस्थिति में मेला संपन्न हुआ।