होशंगाबाद नगर: डोंगरवाड़ा में भगवान जगन्नाथ का हुआ महा स्नान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष हुईं शामिल
डोंगरवाड़ा में सोमवार को भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा का पारंपरिक महा स्नान श्रद्धा एवं वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ओडिशा से पधारे आचार्य रश्मि रंजन पाणी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ का महास्नान कराया।