अशोकनगर शहर में मंगलवार शाम गाय को लात मारने और पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को रात 8 बजे तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राशिद खान को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।यह घटना 23 जनवरी की बताई जा रही है, जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया।