नावकोठी: महेशवारा में अज्ञात बदमाशों ने शराब तस्कर को मारी गोली, निजी अस्पताल में इलाज जारी
महेशवारा में अज्ञात बदमाशों ने शराब तस्कर को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। स्थानीय लोग और परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि जख्मी महेश्वारा के वार्ड नंबर 2 निवासी पिंकू सिंह का 30 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है।