बहराइच: ललिया इलाके के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में युवक की हुई मौत
बलरामपुर जनपद के ललिया इलाके में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया था। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं बुधवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।