तारानगर: वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों के भरोसे तारानगर नगरपालिका, ऑफिस में बैठे अन्य सफाई कर्मचारी ले रहे हैं एसी की हवा
तारानगर नगरपालिका में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कस्बे की गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई का पूरा जि मा वाल्मीकि समाज से आने वाले सफाई कर्मचारियों के कंधों पर है। आरोप है कि नगरपालिका तारानगर में नियुक्त अन्य समाजों के सफाई कर्मचारी फील्ड में न जाकर कार्यालयों में ड्यूटी बताकर एसी में बैठे ठंडी हवा खाते रहते हैं।