कहरा: कनरिया थाना क्षेत्र के भटखोरहा गांव में ठनका की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, पोस्टमार्टम को भेजा गया सदर अस्पताल।
Kahara, Saharsa | Sep 15, 2024 कनरिया थाना क्षेत्र के भटखोरहा गांव में कल शाम में भैंस चराने गए एक युवक बज्रपात की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। वहीं घटना के बारे में पुलिस को जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंच मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देर रात सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मंटून यादव के रूप में हुई है।