भिवानी: भिवानी युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कीपरिजनों का आरोप दुकानदार के दबाव के चलते उठाया गलत कदम
बालाजी कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय जलेश कुमार ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया ।परिजनों का आरोप है कि उसने किसी दुकानदार के दबाव में आकर यह गलत कदम उठाया है और उन्होंने न्याय की मांग की है।