कुरसाकांटा: कुर्सीकांटा के भगतिरा में रात के अंधेरे में चल रहा था देसी शराब का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, मचा हड़कंप
कुर्साकांटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर भागतीरा वार्ड 12 में छापेमारी कर 77 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। मौके से कृपानंद बहारदार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। गांव में घटना के बाद चर्चा तेज है।