मड़ियाहू: मड़ियाहूँ में अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया
जौनपुर के मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा परसुपुर में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे अपना दल (एस) की सांगठनिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। रामपुर जोन की इस बैठक में मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आरके पटेल उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी रणनीतियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।