मुज़फ्फरनगर: मोबाइल चोरी कर UPI PIN बदला, व्यापारी के खाते से उड़ाए ₹60 हजार, साइबर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
मुज़फ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस ने मोबाइल चोरी कर ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर आरोपी मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मीनाक्षी चौक स्थित दुकान से व्यापारी का मोबाइल चोरी कर UPI PIN बदल दिया और खाते से करीब 60 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ONE PLUS NORD 3 मोबाइल और 5150 रुपये नकद बरामद किए हैं।