धरियावद: अभियान उमंग-7 के तहत लगातार कार्रवाई जारी, 4 बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के साथ धरियावद के 2 दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज
बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे उमंग-7 अभियान के तहत राजस्थान पुलिस, गायत्री सेवा संस्थान एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 द्वारा संयुक्त रूप से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में धरियावद थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर बाल श्रम में संलिप्त बच्चों को चिन्हित कर उन्हें मुक्त कराया गया। जानकारी के अनुसार 24 जून को थाना धरियावद के सहयोग से विशेष अभियान संच