परसिया: शिशु रोग विशेषज्ञ को लेकर विपक्ष फैला रहा गलत संदेश: पूर्व विधायक बावरिया
परासिया में सिविल अस्पताल में शिशु राग विशेषज्ञ को लेकर पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने मंगलवार को 1 बजे कहा कि विपक्ष इस मामले में गलत संदेश फैला रहा है। सरकार शिशु रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था बना रही है। अन्य चिकित्सक भी नियुक्त किए जाएंगे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया को पत्र भेजा है।