ऊंचाहार: ऊँचाहार क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि, क्षेत्र के एक गांव के युवक ने फोन के जरिये उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और इस दौरान उसे खेत में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाये।जब उसने ये बात परिजनों को बताने को कहा तो उसने शादी की बात कही।अब उसके पेट में 7 माह का बच्चा है और युवक द्वारा शादी से इंकार किया जा रहा है।सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू है