राजगढ़ मानव अधिकारों के प्रति विश्व भर में सजगता एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। अग्रणी महाविद्यालय राजगढ़ के राजनीति विज्ञान विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई महाविद्यालय की दैनिक गतिविधि अंतर्गत मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ. मंगलेश सौलंकी ने मानव अधिकारों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।