सिमडेगा: सोनार टोली में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास
सिमडेगा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-04 स्थित सोनार टोली में एनएच-143 पेट्रोल पंप के समीप से पुरुषोत्तम कुमार के घर तक बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रिंकू एवं वार्ड पार्षद रिशमिला देवी ने किया। शिलापट्ट का अनावरण कर कार्य का शुभारंभ किया गया। उक्त जानकारी रविवार को दोपहर 2 बजे दी गई।