जमुआ: पालमो में आहार जीर्णोद्धार का शिलान्यास, विधायक मंजू कुमारी ने कहा- किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ
Jamua, Giridih | Apr 7, 2026 जमुआ विधानसभा क्षेत्र के पालमो पंचायत में लघु सिंचाई प्रमंडल, गिरिडीह की योजना के तहत गोसाई/सिरजुआ आहार के जीर्णोद्धार कार्य का मंगलवार सुबह 10 बजे विधायक मंजू कुमारी ने शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह योजना क्षेत्र के किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाएगी।