पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान द्वारा सम्पति सम्बन्धी प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी किशोरसिंह चौहान व डीएसपी मुकेश चौधरी के निकट सुपरविजन व थानाधिकारी दलपतसिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कस्बा सिरोही मे हुई चोरी का खुलासा किया गया।