ललितपुर: कचहरी चौराहे पर बिजली की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी
ललितपुर कचहरी चौराहे पर जिले में बिजली कटौती और बिलिंग में लोगों को हो रही परेशानी के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की है,और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया है, कार्यकर्त्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द समस्या के समाधान की मांग की है,नहीं तो आंदोलन की चेतावनी दी है।