चैनपुर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का कहर, कई घर क्षतिग्रस्त, पेड़ गिरने से सड़क पर घंटों आवागमन ठप
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार को अचानक मौसम ने करवट ली। जानकारी देते हुए रविवार की शाम चार बजे बताया गया कि भीषण गर्मी के बीच आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने इलाके में भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में कई घरों को नुकसान पहुंचा तथा सड़क पर पेड़ गिरने से जनजीवन प्रभावित हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिशु मंदिर रोड निवासी रेखा तिर्की, पिता स्वर्गीय