गुण्डरदेही: बुधवारी बाजार में कांप्लेक्स के विरोध में सब्ज़ी विक्रेता और व्यापारी उतरे, सीएमओ ने कहा- जल्द ही बाजार को सुव्यवस्थित किया जाएगा
नगर पंचायत में आज बड़ी संख्या में नगर के सब्ज़ी विक्रेता व्यापारी गानों के द्वारा बुधवार बजार स्थल में बनने जा रहे हैं कांप्लेक्स के विरोध में सीएमओ को व्यापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया था कि नगरके सब्ज़ी विक्रेता व्यापारी गण काफ़ी लंबे समय से यहाँ व्यापार व्यवसाय करते आ रहे हैं लेकिन कांप्लेक्स के बनने से वह जगह प्रभावित होगा इस विषय को लेकर उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा है नगर पंचायत सीएमओ ने कहा कि कांप्लेक्स से बनने से लोगों को व्यापार व्यवसाय करने में और सुविधा मिलेगा आने वाले समय में बजार को सू व्यवस्थित तरीक़े से बनाया जाएगा, जिससे किसी कोई परेशानी नहीं होगी।