जौनपुर: इंसाफ नहीं हुआ तो सदन में उठाएंगे मुद्दा: रागनी सोनकर
जौनपुर में 25 अगस्त 2025 को मछलीशहर पड़ाव पर खुले नाले और करंट उतर रहे बिजली के खम्भे से हुई तीन लोगों की मौत का मामला अब गरमाने लगा है। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे मछलीशहर की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर के नेतृत्व में सपा प्रदेश सचिव सुशील चन्द्र दुबे और समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।