रायगढ़: केवड़ाबाड़ी स्थित सांझा चुल्हा में एक ही फ्रिज में वेज-नॉनवेज मिलने पर एसडीएम ने जारी किया नोटिस
मिली जानकारी के अनुसार, एसडीएम ने शहर के होटलों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम बनाई। जांच टीम केवड़ाबाड़ी स्थित होटल सांझा चुल्हा पहुंची और वहां खाने की जांच की। टीम ने पाया कि एक ही फ्रिज में वेज और नॉनवेज दोनों रखा गया था।