नोखा: जसरासर थाने में दहेज प्रताड़ना और छेड़छाड़ का मामला दर्ज, पति सहित 5 नामजद
Nokha, Bikaner | May 28, 2026 बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर, ननद और काका ससुर पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी करीब 11 वर्ष पूर्व लालमदेसर बड़ा निवासी युवक से हुई