चकिया: चकिया में स्मार्ट मीटर, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और गेहूं खरीद को लेकर वाम दलों का विरोध प्रदर्शन
चकिया में अखिल भारतीय किसान सभा व वाम दलों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, स्मार्ट मीटर और गेहूं खरीद न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। बुधवार दोपहर 03 बजे को गांधी पार्क में बैठक के बाद रैली निकालकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम तीन सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम चकिया को सौंपा। वक्ताओं ने महंगाई से आम जनता व किसानों की बढ़ती परेशानी पर नाराजगी जताई।