जखनिया: जखनियां बाजार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने मचाई तबाही, जनरल स्टोर के गोदाम में लाखों का सामान जलकर हुआ राख
जखनियां बाजार में शॉर्ट सर्किट के चलते सोमवार को एक जनरल स्टोर के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों और पुलिस की सहायता से घंटों की गई मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर नियंत्रण पाया गया। हालांकि सूचना मिलने पर बाद में पहुँची अग्नि शमन विभाग की टीम ने आग को पूरी तरह बुझाने में सफलता पाई।