जशपुर: सुशासन तिहार: कस्तूरा में सामूहिक स्वच्छता श्रमदान आयोजित, जनभागीदारी से स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम निर्माण का दिया संदेश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में आयोजित सुशासन तिहार में लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविरों में पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री की मंशानुसार शासन आपके द्वार की अवधारणा को साकार करते हुए गांवों के समीप ही जनसमस्