जबलपुर: नीट पेपर लीक के विरोध में युवक कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन, इंटरसिटी ट्रेन 40 मिनट तक रोकी गई
नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवक कांग्रेस ने जबलपुर में रेल रोको आंदोलन किया। प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आधारताल रेलवे स्टेशन पर जबलपुर-भोपाल इंटरसिटी ट्रेन के सामने पटरियों पर बैठकर करीब 40 मिनट तक धरना दिया।