लालगंज: लालगंज में घर का ताला तोड़कर चोरों ने जनरेटर चुराया, चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लालगंज नगर पंचायत में सोमवार को चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया । चोरों द्वारा ढाई केवीए का जनरेटर चुरा लिया । इस चोरी की घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है । सीसीटीवी फुटेज में जनरेटर लेकर जा रहा चोर दिखाई दे रहा है । वहीं पुलिस चोरी की घटना के मामले की जांच पड़ताल में जुटी है ।