पामगढ़: मुलमुला क्षेत्र में बकरा-बकरी चोर सक्रिय, क्षेत्र में आए 2 मामले; FIR नहीं हुई दर्ज
जांजगीर-चाम्पा जिले के मुलमुला क्षेत्र में चोरों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है. यह इससे भी पता चलता है, क्षेत्र में चोरी की लगातार घटना हो रही है. अभी क्षेत्र में बकरा-बकरी चोरी हो रही है और क्षेत्र में ऐसे 2 मामले सामने आए हैं. पुलिस ने बकरी पालकों से आवेदन लिया है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं किया है. यहां तक बकरी पालकों को पुलिस ने पावती भी नहीं दिया है।