प्रतापपुर: बड़वार मनरेगा मामले में रोजगार सहायक को कार्यमुक्त किया गया, जांच के दायरे और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रतापपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़वार में मनरेगा कार्यों में जेसीबी मशीनों के कथित उपयोग और मजदूरों के अधिकारों के हनन के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम रोजगार सहायक रामकुमार (बीएफटी) को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर जनपद पंचायत कार्यालय में संलग्न कर दिया है। हालांकि शिकायत की जांच अभी जारी है।