अररिया: भंगिया मे जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | May 12, 2024 अररिया के बैरगाछी थाना क्षेत्र के भंगिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दो लोग जख्मी हो गए हैं. दोनों ही घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए रविवार को सादर अस्पत अररिया में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में दोनों ही घायलों का इलाज जारी है.