महोबा: श्रीनगर कस्बे के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 13, 2026 ग्राम गिलवा निवासी 38 वर्षीय राजकुमारी पत्नी जालिम सिंह यादव बाइक में सवार होकर सलैया गांव से अपने गांव लौट रही थी। तभी श्रीनगर कस्बे के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में घायल का उपचार किया जा रहा है।