सहारनपुर: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद मेडिकल कॉलेज पहुंचे, खुद उठाया कूड़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सहारनपुर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का एक वीडियो सोमवार दोपहर 12:30 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान सांसद ने फर्श पर पड़ी पन्नी और कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल को खुद उठाकर डस्टबिन में डाल दिया। इससे पहले उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से भी बातचीत की।