मोहनलालगंज: कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप
राजधानी लखनऊ के कोतवाली गोसाईगंज क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला उषा पत्नी राजू निवासी वार्ड मदरसा नगर पंचायत अमेठी ने आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी भूमि पर दबंगई के बल पर कब्जा किया जा रहा है। महिला के अनुसार भूमि विवाद का मामला सिविल जज जूनियर डिवीजन कक्ष संख्या-36 में विचाराधीन है।