बहरोड़: बहरोड में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौत का मोड़, सोतानाला फ्लाईओवर के पास फिर हुआ हादसा, बैरिकेड से टकराई कार
Behror, Alwar | Apr 20, 2026 बहरोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर सोतानाला फ्लाईओवर एक बार फिर हादसे की वजह बना। रविवार देर रात डायवर्जन पर लगाए गए सीमेंट बैरिकेड से टकराकर एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार हरियाणा निवासी दंपति और उनका मासूम बच्चा बाल-बाल बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर निर्माण के चलते यहां अस्थायी डायवर्जन बनाया गया है।