गायघाट: भुसरा मलहटोली गांव में पुलिस ने हत्या के फरार आरोपित के घर की कुर्की-जब्ती, गांव में मचा हड़कंप
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के भुसरा मल्हटोली गांव में पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित के घर गुरुवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। दोपहर करीब दो बजे दरोगा संतोष रजक और मामले के अनुसंधानकर्ता विजय राम पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई को अंजाम दिया।