हनुमानगढ़: कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर टिप्पणी के विरोध में टाउन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुतला जलाया
बीजेपी राजस्थान प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर की गई टिप्पणी के विरोध में टाउन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रोहित जावा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राधा मोहन अग्रवाल का पुतला दहन किया और टिप्पणी को अमर्यादित बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।