बिहारीगंज: 15 दिन बाद अपहृत नाबालिग युवती सकुशल बरामद, 164 के बयान के लिए भेजी गई मधेपुरा
बिहारीगंज थाना क्षेत्र से 15 दिन पूर्व अपहृत नाबालिग युवती को पुलिस ने शनिवार को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि 1 जून को बीड़ीरणपाल बाजार जाते समय बाइक सवार दो युवकों ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया था। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि युवती को बरामद कर 164 के बयान के लिए मधेपुरा भेजा गया है।