रूपवास थाना परिसर में विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली कानून व सुरक्षा नियमों की जानकारी प्रदान की गई। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत आयोजित किया गया। सीओ नीरज भारद्वाज ने विद्यार्थियों से कहा कि थाना आमजन की सुरक्षा और न्याय का प्रथम केंद्र होता है। थाने में प्राप्त होने वाली हर सूचना को गंभीरता से लिया जाता है।