उज्जैन शहर: फ्रीगंज गुरुद्वारे क्षेत्र में खुले में कचरा डालने पर निगम अमले ने लगाया ₹500 का जुर्माना
उज्जैन में खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार सुबह 4 बजे निगम अमले ने फ्रीगंज गुरुद्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान खुले में कचरा फेंकते दो रहवासियों की पहचान कर दोनों पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर कचरा वा