नजीबाबाद: किरतपुर में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के मामले में टेलीग्राम ग्रुप का एडमिन राजस्थान से गिरफ्तार
जांच में पता चला है कि उक्त टेलीग्राम ग्रुप पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियां संचालित की जाती थीं। इनमें विशेष समुदाय के वाहनों को जलाना और रेलवे ट्रैक को क्षति पहुंचाने जैसी घटनाएं शामिल थीं। इस प्रकार के कई वीडियो अभियुक्त जैद के मोबाइल से बरामद हुए थे। पुलिस मामले में अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। 15 अप्रैल को 6:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।