सांगानेर: जयपुर-सीकर राजमार्ग स्थित हरमाड़ा घाटी में बीती रात सड़क पार कर रहे मजदूर को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
जयपुर-सीकर राजमार्ग स्थित हरमाड़ा घाटी में बीती रात सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से एक मजदूर मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं हादसे में उसके सिर में गहरी चोट आई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल मजदूर को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।