अररिया: आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 02 मई 2026 से शुरू होगी
Araria, Araria | May 1, 2026 कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 02 मई से प्रारंभ की जा रही है। इस सत्र में एक वर्षीय डिप्लोमा प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम हेतु नामांकन लिया जाएगा, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।