डुमरा: सीतामढ़ी में मद्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक मद्य निषेध प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।