सीतापुर: ककराही में शादी के 2 महीने बाद संदिग्ध अवस्था में ससुराल में विवाहिता की मौत, जेठ पर हत्या का आरोप
जनपद के हरगांव इलाके के ककराही गांव में सन्दिग्ध अवस्था में शादी के 2 महीने बाद विवाहिता की ससुराल में मौत हो गई जिसके बाद सूचना मिलने पर मायके वालों ने जेठ के ऊपर बहू की हत्या कर देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तहकीकात भी की जा रही है।