उधवा: उधवा प्रखंड परिसर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जांच सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान के निर्देशानुसार उधवा प्रखंड परिसर में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक विशेष जांच सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी उधवा जयंत कुमार तिवारी तथा चिकित्सा प्रभारी डॉ. गुफरान आलम ने किया।